फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के दौरान निजी एंबुलेंस चालक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खुर्द में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को राइफल की गोली लग गई। परिजन आनन-फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर गोली चलाने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने राइफल समेत पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खुर्द में भात रस्म के दौरान राइफल से हर्ष फायरिंग की गई। राइफल की गोली बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बिसारू निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र पान सिंह की टांग में जा लगी। गोली लगने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी बिशनवती ने बताया कि उसके पति गांव अल्लीपुर खुर्द निवासी अपनी बहन के घर भात लेकर गए थे। बुधवार को भांजे सुमित कुमार की बरात जानी थी। मंगलवार की रात भात रस्म के दौरान शराब के नशे में धुत्त गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी व्यक्ति आया और उसने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। पीड़िता ने बताया कि गोली उसके पति की टांग में जा लगी।
विज्ञापन

घायल होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि युवक बरेली जिले में निजी एंबुलेंस का चालक था। भांजे की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। हर्ष फायरिंग ने जान ले ली। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चों को छोड़ गया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें