फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली/संभल। असमोली थाना क्षेत्र के पाकबड़ा-सैदनगली मार्ग स्थित गांव ऐंचोड़ा कंबोह में बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक और कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डेढ़ बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के पाकबड़ा-सैदनगली मार्ग पर बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें गांव ऐंचोड़ा कंबोह निवासी रामकुमार (40) पुत्र महानंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण गांव के बाहरी छोर पर बने पेट्रोल पंप से डीजल लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप से निकला तो पीछे से आई स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी।
चालक हादसे के बाद मौके से कार लेकर भाग गया। हादसे के बाद जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सैदनगली की ओर से आई कार ने टक्कर मारी थी। जिस समय टक्कर मारी उस समय काफी तेज बारिश हो रही थी।
विज्ञापन

जिस कारण ग्रामीण कार का पीछा नहीं कर सके। पत्नी रूपवती का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। असमोली के थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी चालक और कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें