फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से युवक की मौत, परिजनों ने रंजिशन कुचलने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव धामपुर में कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने चालक पर रंजिशन कार से कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम साढ़े छह बजे करीब असमोली के गांव धामपुर निवासी लालाराम (27) पुत्र मुरारी की कार से टक्कर लगने पर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के एक युवक की कार से टक्कर लग गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा और रंजिशन कार से कुचलने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित की पत्नी भागवती ने बताया कि उसके पति आरोपी चालक के घर मजदूरी करते थे। कुछ समय पहले विवाद हो गया था। तब से ही आरोपी पक्ष रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते कार से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि युवक की मौत कार की टक्कर लगने से हुई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें