फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद राज मार्ग पर भकरौली में इंटर कालेज के सामने रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी आयुष कुमार उर्फ फतेह सिंह (25) पुत्र ब्रज नंदन बुधवार को अपने गांव के नेक्से पुत्र उदय वीर के साथ बाइक से बहजोई गया था। वहां से शाम को छह बजे दोनों वापस लौट रहे थे।
तभी धनारी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर भकरौली में इंटर कालेज के सामने किसी संभवत: रोडवेज बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आयुष उर्फ फतेह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेक्से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया। नेक्से को इलाज के लिए ग़ुन्नौर भेज दिया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि मृतक बहजोई की ओर से आ रहा था और अपने गांव को जा रहा था। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के समय बारिश हो रही थी, रोड पर इक्का दुक्का वाहन चल रहे थे। जिससे किस वाहन ने टक्कर मारी, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घायल युवक ने रोडवेज बस होने का इशारा किया है लेकिन वाहन का नंबर उसे ज्ञात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें