धनारी। घर से गैस एजेंसी पर काम करने जा रहे धनारी के युवक की जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत में हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना धनारी क्षेत्र के गांव नगला चतुरभानपुर के घेर निवासी जयप्रकाश 22 वर्ष उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर में इंडियन गैस एजेंसी पर काम करता था। घर छुट्टी बीताकर शनिवार को बाइक से वापस उधमसिंहनगर जा रहा था। रामपुर जिले के थाना टांडा क्षेत्र में उसकी बाइक की भिड़त ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। हादसे में जयप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना टांडा पुलिस ने जयप्रकाश की जेब की तलाशी ली। जेब में कार्ड से गैस एजेंसी पर सूचना दी। वहां से परिजनों को सूचना मिली। परिजन और गैस एजेंसी मालिक घटनास्थल पर ही पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की देरशाम शव गांव नंगला चतुरभानपुर आ गया। युवक का शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।