फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय एक घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब बेहटा जयसिंह चौराहा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक सचिन पुत्र महेंद्र सिंह और गौरव निवासी गांव राजपुर कोतवाली बहजोई जिला संभल उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल गए।
आनन-फानन में घायल युवकों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सचिन (26) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं घायल गौरव को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक के चाचा मुन्नालाल पुत्र मंगली की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें