फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र में बहजोई की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की भी पहचान नहीं हो सकी है।शनिवार की शाम करीब साढ़े बजे एक तीस वर्षीय बाइक सवार धनारी से बहजोई की ओर जा रहा था। आगरा बदायूं मार्ग पर धनारी थाना क्षेत्र में भागनगर से निकलते ही मानकपुर तिराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

धनारी पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ना ही उसे कुचलने वाले वाहन का पता लगा। बाद में शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, इससे पहले धनारी थाना क्षेत्र में ही चुरैल नदी के पास भी एक अज्ञात वाहन ने दूसरे बाइक सवार को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसे पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें