फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 31 Oct 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा-बहजोई मार्ग पर गांव सेंडोरा के नजदीक सोमवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव हिरौनी निवासी रविंद्र (27) पुत्र अतर सिंह की मौत हो गई। जबकि मृतक की आठ वर्षीय बेटी पिंकी और मां कल्लो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि रविंद्र अपनी मां और बेटी को लेकर रजपुरा के बाजार जा रहा था। इसी दौरान गांव सेंडोरा के नजदीक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें मौके पर ही रविंद्र की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। सभी का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें