फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलकरनपुर गांव में नहाते समय तालाब में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में रविवार की दोपहर तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बलकरनपुर निवासी कन्हई लाल का दस वर्षीय पुत्र विनोद रविवार की दोपहर बच्चों के साथ गांव के श्मशान भूमि के पास बने तालाब में नहाने लगा था। नहाने के दौरान बच्चे तालाब में खेल रहे थे।
इसी दौरान खेलते-खेलते विनोद गहराई में चला गया और डूबने लगा। जो साथ में नहा रहे थे उसमें कुछ बच्चे उसके घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। गांव वालों के साथ परिजन तालाब पर पहुंचे और विनोद को निकाला लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी। बालक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां सूरजमुखी विलाप करने लगी। भाई-बहन भी दुखी थे। विनोद छह भाई-बहनों में पांचवे स्थान पर था। ग्रामीणों का कन्हई के घर सांत्वना देने का क्रम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें