संभल/रजपुरा। नकली शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। दो आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है। जबकि भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को रजपुरा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव केसरपुर तिराहे के नजदीक नकली शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी भगाने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसने अपनी पहचान गांव कैसरपुर निवासी राजवीर के रूप में कराई। साथ ही भागे हुए आरोपियों में धनारी थाना क्षेत्र के गांव खजरा हसनगंज निवासी अवधेश और एक व्यक्ति अज्ञात बताया।