फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-बबराला मार्ग पर डीएसएम शुगर मिल के नजदीक बाइक पर सवार गांव चमरपुरा निवासी छात्र अजीत (22) और गांव देवरा भूरा के निवासी अमन को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें अजीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा शनिवार की देर रात हुआ। क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी अजीत और गांव देवरा भूरा निवासी अमन बाइक से रजपुरा से गवां की ओर जा रहे थे। डीएसएम शुगर मिल के नजदीक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे की खबर से अजीत के घर में कोहराम मच गया। पिता चरन सिंह ने बताया उनका बेटा कक्षा 11 का छात्र था और अपने दोस्त के साथ किसी काम से गवां की ओर जाते समय हादसा हो गया और जान चली गई। मां नेमवती और इकलौते बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें