फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नानकबाड़ी लूट में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Tue, 12 Sep 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नानकबाड़ी में परिवार के साथ मारपीट कर नकदी व जेवर लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कुछ नकदी बरामद हुई है। आरोपी ने दो अन्य चोरी की वारदात की स्वीकार की है। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नानकबाड़ी में को सितंबर की रात को बदमाश वीर सिंह के घर में दीवार फांदकर घुस गए थे। दंपती व उनके बेटे के साथ मारपीट कर बदमाश पांच हजार की नकदी व जेवर लूट कर ले गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव छाबड़ा स्थित ईट के भट्टे के पास से एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम मोहर सिंह निवासी ग्राम दिव्या नंगला थाना सैजनी जिला रामपुर बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने नौ हजार पांच सौ रुपये नकदी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की है। बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ दो सितंबर की रात गांव नानकबाड़ी में वारदात की थी। इसके अलावा 22 जून को गांव जगदीशपुरी में, 15 जुलाई को गांव टोटकपुर में चोरी की घटना की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। टीम में एसआई रामकुमार, एसआई रवि कुमार, कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें