फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी की गई लग्जरी कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
संभल के नखासा थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया लग्जरी कार चोरी करने का आरोपी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान शनिवार को नखासा पुलिस ने लग्जरी कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस भी मिला है। दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि वह टीम के साथ संभल-अमरोहा बाईपास के नजदीक गांव मंढलाई में शनिवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लग्जरी कार आती दिखाई दी। आरोपियों ने पुलिस को देखकर कार लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह घेराबंदी कर कार को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा कार सवार मौका पाकर भाग गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने चोरी की कार होना स्वीकार किया। आरोपी ने अपनी पहचान हजरतनगर गढ़ी थाना अंतर्गत कस्बा सिरसी निवासी जीशान के रूप में बताई। साथ ही भागे हुए आरोपी की पहचान अपने सगे भाई नफीस के रूप में बताई।
पुलिस को आरोपी ने बताया कि उन्होंने यह कार दिल्ली के शिव वाटिका चौक शास्त्रीनगर से चोरी की है। पुलिस के छानबीन करने पर जानकारी मिली कि कार चोरी के संबंध में थाना सराय रोहेला नोर्थ ईस्ट दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें