फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
चंदौसी के सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
सावन माह के प्रथम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से जलाभिषेक कर भगवान भोले की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों पर पहुंचने शुरू हो गए। शिव मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने भी मंदिरों पर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

संभल सरायतरीन स्थित प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, सूर्य कुंड श्री कृष्णेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गांव फत्तेहपुर स्थित प्रकेश्वर महादेव मंदिर, हल्लू सराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर व छोटे शिव मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने दूध, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और गंगाजल से बम-बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। दोपहर तक यह क्रम चलता रहा। वहीं चंदौसी के सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मुंसिफ रोड स्थित शिव मंदिर, बड़ा महादेव स्थित शिव मंदिर, गांव मौलागढ़ स्थित प्राचीव शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर देवों के देव महादेव की भक्ति में छाया रहा। झारखंड़ी महादेव शिव मंदिर के महंत संतोषपुरी महाराज ने बताया कि सावन मास के पहले सोमवार से ही शिवभक्त बृजघाट और हरिद्वार से जल लाते हैं और झारखंडी महादेव शिव मंदिर में आकर जलाभिषेक करते हैं। एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता ने मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें