फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
चंदौसी के स्टेट बैंक के बाहर लगी लंबी कतार। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। नगर की ज्यादातर बैंकों पर सामाजिक दूरी दिखाई नहीं दे रही है। जबकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहले सामाजिक दूरी बनाना महत्वपूर्ण है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी बनाने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन जागरूकता की कमी ऐसी है कि लोग भीड़ जुटा रहे हैं। शनिवार को बैंक पहुंचे लोगों ने सामाजिक दूरी को नजरअंदाज किया। लोग एक दूसरे से सटे हुए नजर आए।
विज्ञापन

बैंक परिसर में तो दो या तीन लोगों का ही प्रवेश किया गया लेकिन बाहर लोगों की भीड़ जुटती दिखाई दी। मालूम हो कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री ने पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया। जिससे संक्रमण न फैल सके। लोगों से सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने एक मीटर की दूरी बनाकर बचाव का पहला उपाए बताया। कुछ लोगों ने इस दूरी को समझा है और बनाकर भी चल रहे हैं।
अब बैंकों के बाहर जुट रही भीड़ इस दूरी को खत्म किए हुए है। लोगों की भीड़ जुटने के दौरान उन्हें जागरूक भी नहीं किया जा रहा है। यदि इस दूूरी को नहीं बनाया तो संक्रमण फैलने का अंदेशा ज्यादा माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें