फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ 19 अप्रैल को पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार को दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़िता का आरोप है कि 19 अप्रैल को मोहल्ला निवासी पांच लोग उसके घर में घुस आए थे और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। युवती का आरोप है कि इसी मुकदमे से रंजिश मानते हुए सभी आरोपी 12 मई को दोबारा उसके घर में घुस आए औरमारपीट कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़िता और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाहनबाज, जुबैर, जीशान, बाबू और आरिफ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें