फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण पूरा होने पर 12 माह की एक साथ मिलेगी वृद्घावस्था की पेंशन

सार

आधार प्रमाणीकरण पूरा होने पर 12 माह की एक साथ मिलेगी वृद्धावस्था पेंशनसंभल।इसके लिए घर-घर जाकर लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है।जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि 12 महीने की पेंशन का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार प्रमाणीकरण पूरा होने पर 12 माह की एक साथ मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
विज्ञापन

संभल। समाज कल्याण विभाग राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार सत्यापन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने में जुटा है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि मिलने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए समाज कल्याण विभाग की टीम लाभार्थियों के घर जाकर उनका आधारा सत्यापन कर रही है। समाज कल्याण विभाग ने मौजूदा वित्त वर्ष में 6382 नए वृद्धों को लाभार्थी बनाया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में इस बार 21473 लाभार्थियों को वर्तमान समय में वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत लाभान्वित किया जाना है। आधार सत्यापन के बाद ही लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि मिलेगी। इसके लिए घर-घर जाकर लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिले में मौजूदा वित्त वर्ष में 6382 नए लाभार्थी जुड़े हैं। कुल लाभार्थियों में से अब तक 13236 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। बाकी लाभार्थियों का जल्द से जल्द से सत्यापन पूरा हो सके, इसके लिए टीमें घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करने में लगी हुई हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि 12 महीने की पेंशन का भुगतान किया जाना है। ऐसे में सभी लाथार्थी खुद भी जागरूकता दिखाते हुए आधार प्रमाणीकरण की कार्य करा लें। आधार प्रमाणीकरण के लिए बुजुर्ग लाभार्थी 14567 पर कॉल करके संपर्क भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें