फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर खलीलपुर तिराहे के पास रविवार की रात कमला देवी (65) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मृतका की बेटी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धनारी बस स्टैंड निवासी कमला देवी विधवा थीं। वह घर में अकेली रहती थीं। रात या दिन में किसी भी समय वह घूमने निकल जातीं थी। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर खलीलपुर तिराहे के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। सूचना पर मृतका की बेटी भी आ गई। मृतका की बेटी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेटी शव को अपने साथ गांव ले गई और उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें