फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद बुजुर्ग ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने घरेलू कलह में फंदे से लटक कर जान दी है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। और आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में बुजुर्ग की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। शनिवार को दोपहर एक बजे करीब एक गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

महिला विवाद के बाद पड़ोसियों के घर बैठने चली गईं। आधे घंटे बाद लौटीं तो बुजुर्ग कमरे में फंदे से लटके हुए थे। महिला ने पति को लटके देखा तो शोर मचाया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने बुजुर्ग को नीचे उतारा और गांव के चिकित्सक को बुलाकर दिखाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें