फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मारी, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार कर मंगलवार को घायल कर दिया था। उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। नखासा थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में गांव बराही निवासी अमीर उल्लाह हसन (65) को मंगलवार की शाम बेेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग कहीं से आ रहे थे और बस से उतरकर गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी साबरी बेगम व परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें