संभल। गुरुवार कोरोना संक्रमित चंदौसी निवासी वृद्ध की टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में संभल कोतवाली के तीन स्टाफ सहित सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1183 हो गई है।
चंदौसी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की चार अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईथी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें टीएमयूमें भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई।एंबुलेंस के जरिये उनके शव को चंदौसी मंगवाया गया। वहां कोरोना प्रोटोकालके तहत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई जा रही है।गुरुवार को जिला अस्पताल द्वारा कराई गई जांच में संभल कोतवाली के 35 वर्षीय दरोगा, 35 वर्षीय और 57 वर्षीय दो दरोगा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा चंदौसी के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, बहजोई केमोहल्ला चौकी पार निवासी 24 वर्षीय महिला, बहजोई के मोहल्ला ऊपर कोट नयाबाजार निवासी 37 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इनके अलावा संभल केहिरौनी निवासी 20 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्यविभाग की टीम कोरोना संक्रमितों को आईसोलेशन करने में लगी है। साथ हीमोहल्ला निगरानी समिति की सदस्य आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनोंऔर उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर रही है।
कोरोना मीटर:
नए कोरोना संक्रमित: 07
कुल संक्रमित: 1183
सक्रिय मरीज: 168
ठीक हुए मरीज: 994
आज मौत: 01
कुल मौत: 22