फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रक्रिया पूरी की स्व गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मकान सूचीकरण, मकानों की गणना और स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई। डीएम ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना की शुरुआत की। उन्होंने आह्वान किया कि, लोग जनगणना अधिकारियों द्वारा मांगी जाने वाली सभी जानकारी पूर्ण, सही और तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध कराएं। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह, अपर जिला जज आरती फौजदार, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू आदि जनप्रतिनिधियों ने भी स्व-गणना की प्रक्रिया को पूरा किया है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत इस बार आम जनता को ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक दिन को एक विशेष थीम समर्पित की गई है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के अलावा अन्य नागरिकों ने स्व-गणना की। नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर गए। अपने मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करने के बाद एक यूनीक आईडी प्राप्त की और फिर इस आईडी का उपयोग कर व्यक्ति अपने परिवार का विवरण भरा। डाटा भरने के बाद एक रसीद मिली। जिसे लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।



00000

ऐसे चलेगा अभियान



शुरुआती चरण- सात मई को राजस्व एवं प्रशासन दिवस से इसकी शुरुआत हुई। आठ मई को स्थानीय सुशासन (नगर निगम/पंचायत) और नौ मई को युवा एवं मीडिया संस्थानों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




क्षेत्रवार सहभागिता- 12 मई को सुरक्षा बलों (यूनिफॉर्म फोर्सेज), 13 मई को बैंकिंग व रेलवे और 14 मई को शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम होंगे।

सामाजिक व डिजिटल पहुंच- 15 मई को स्वास्थ्य विभाग, 16 मई को उद्योग जगत और 17 मई को महिला स्वयं सहायता समूहों को जागरूक किया जाएगा। डिजिटल सहायता के लिए 18 मई को कॉमन सर्विस सेंटर और 19 मई को सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


अंतिम दिन- 20 मई को प्राइड डे के रूप में मनाते हुए सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें