चंदौसी। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के सभी कार्य के संचालन को सुभाष रोड स्थित भवन में कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक राजेश कुमार ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के सभी कार्य का संचालन कार्यालय से किया जाएगा। कार्यालय से ही कार्यकर्ताओं को संग्रह की धनराशि का हिसाब -किताब, कूपन व रसीद आदि यही से उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के निर्देश के बाद अभियान प्रमुखों को गति मिलेगी। इस दौरान सभी अभियान प्रमुखों से कार्य को गंभीरता से करने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला प्रचारक आशुतोष, संजीव, अंकुर अग्रवाल, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह, दिलीप, अरविंद, पारस, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।