फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे, कैसे लगेंगे 1.34 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। ब्लॉक की 72 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की जमीन पर 1.34 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है। ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हैं। लेखपाल पैमाइश से कन्नी काट रहे हैं। ऐसे में पौधरोपण कैसे होगा। रोजगार सेवकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं और मामले की बीडीओ से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में 90 स्थानों पर जुलाई माह में 178.5 21 हेक्टेयर भूमि में 134578 पौधारोपण किया जाना है। पौधरोपण की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक की है। एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाता है। पहले सप्ताह से पौधरोपण शुरू होने की संभावना है। शासन स्तर से तारीख निश्चित होने के तुरंत बाद पौधारोपण शुरू किया जाएगा। पर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम समाज की भूमि खाली ही नहीं है। अधिकांश भूमि पर अवैध कब्जे हैं। ग्राम पंचायत मऊ हुसैनपुर खाम, नगला अजमेरी में पौधरोपण होना है, पर कोई जगह खाली नहीं है। लोगों ने जमीनों पर कब्जे कर रखे हैं। भूमि की पैमाइश के लिए ग्राम सचिव एवं रोजगार सेवक कई बार लेखपालों से बार-बार कहा गया पर अभी तक अधिकांश लेखपालों ने कोई जबाव नहीं दिया है और न ही जमीन की पैमाइश कराई है। ऐसे में समय पर पौधरोपण में समस्या आ सकती है। रोजगार सेवकों ने बीडीओ को पत्र लिखकर पौधरोपण में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें