फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरी में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला चेहल्लुम का जुलूस

Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
सिरसी में चेहल्लुम के जूलुस में रोशन ताजिया। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
असमोली थानाक्षेत्र के ओबरी गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बुकनाला सादात में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें नौहाख्वानी की गई। ओबरी गांव में दादा भूरे शाह बाबा की दरगाह के सज्जादानशीन इस्तेकार हुसैन नसीरी की सदारत में चेहल्लुम के ताजिये मुहल्ला अंसारियान स्थित चौक इमामबाड़े पर एकत्र हुए।
विज्ञापन


यहीं से जुलूस आगे बढ़ा। जिसमें यहां के ताजिये आकर्षण का केंद्र रहे। या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद करके लोग मातम कर रहे थे। मरसिया,नौहाख्वानी के बीच जुलूस गमजदा माहौल में करबला की और रवाना हुआ। शनिवार की रात से सोमवार तक दादा भूरे शाह बाबा की दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स का आयोजन होगा। जिसमें नौशाद साबरी,बेबी डिस्को,शरीफ परवाना व रूखसार साबरी,तसलीम आरिफ,हिना नाज,चांद अनवर व रजिया ताज कव्वालियां, नाते कलाम पेश करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए असमोली थाना पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई जाएगी। वहीं शफातनगर, हरसिंहपुर,कमालपुर, रतूपुर, मालपुर,राजा गालिबपुर में भी चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। बुकनाला सादात में मजलिस को मौलाना ईसार हुसैन ने खिताब किया। बाद मजलिस जुलजनाह हजरत इमाम जैनुल आबेदीन बरामद किया गया। जिसमें मुकामी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की।जुलूस में शहीदाने करबला को खिराजे अकीदत पेश करते हुए अंजुमन पंजेतन,तंजीमे हुसैनी, अंजुमने हैदरी,शमशीरे अब्बास,जीनते अजा ने सीनाजनी व जंजीरी मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें