चंदौसी। यातायात पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को संभल तिराहे पर सड़क जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गगईअभियान के तहत यातायात पुलिसकर्मी सोनू अहलावत ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात कर्मी ने वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें बताया कि यातायात नियमों का पालन करना सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार से सफर के दौरान सीट बेल्ट जरूर पहनें। वाहनों को तेज रफ्तार और नशे की हालत में न चलाएं। साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। सड़क पर छोटी-सी लापरवाही किसी के जीवन पर भारी पड़ सकती है, इसलिए हर चालक का कर्तव्य है कि वह खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। कार्यक्रम के समापन पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। संवाद