संभल ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाते एसडीएम दीपेंद्र यादव व मौजूद विधायक नवाब इकबाल महमूद व
- फोटो : SAMBHAL
संभल। असमोली, संभल और पवांसा ब्लॉक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संभल, असमोली में उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने पहले ब्लॉक प्रमुख और फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, पवांसा में उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जानी थी लेकिन खराब मौसम के कारण आयोजन में देर हो गई। संभल में एक बजे उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने ब्लॉक प्रमुख सुषमा देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद, सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सुहेल इकबाल, पिंकू चाहल आदि रहे।
असमोली ब्लॉक के सभागार में उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वहीं, ब्लॉक सभागार पवांसा में ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमारी को उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश दीक्षित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिमी यूपी के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व विधायक सतेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप, कौशल्या देवी, साक्षी दिवाकर, पुष्पलता पाल, पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी आदि रहे।
उधर, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख ममता यादव के साथ 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सिपाही लाल स्मारक इंटर कालेज रजपुरा के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी कलेक्टर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक अजीत कुमार राजू आदि मौजूद रहे।