फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब रेलवे प्रधान कार्यालय में अटका में मंडी समिति आरओबी का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति डबल फाटक पर स्वीकृत आरओबी यानी रेल ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव रेलवे के प्रधान कार्यालय में स्वीकृति के लिए अटका हुआ है। प्रधान कार्यालय की आपत्ति के बाद मुरादाबाद डिविजन करीब 20 दिन पहले संशोधित प्रस्ताव भेज चुका है पर अभी तक उधर से प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं मिला है। रोजाना मंडी समिति पर लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

चंदौसी शहर की आबादी करीब 1.30 लाख है। काफी समय से मंडी समिति फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग चल रही थी। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी व डीएम मनीष बंसल के सहयोग से फाटक पर आरओबी बनाने की स्वीकृति शासन से मिली है। करीब छह माह पहले शसन ने रेलवे विभाग, बिजली विभाग, सेतु निगम की रिपोर्ट के बाद आरओबी निर्माण के लिए 56.53 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी में 22 मार्च को आरओबी बनाने के लिए 9.67 करोड़ की पहली किश्त भी जारी कर दी पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
इसका कारण रेलवे विभाग है। मुरादाबाद डिविजन भी करीब डेढ़ पहले डबल फाटक पर आरओबी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए प्रधान कार्यालय को भेज चुका है। उस पर आपत्ति आ गई थी। मुरादाबाद रेल डिविजन ने करीब 20 दिन पहले इस प्रस्ताव को संशोधित कर और आपत्ति को निस्तारित कर रेलवे प्रधान कार्यालय को भेजा चुका है। प्रधान कार्यालय पर प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा है। मुरादाबाद रेल डिविजन भी कार्यालय के आदेश का इंतजार कर रहा है। उधर सेतु निगम के पास भी करीब छह माह से 9.67 करोड़ की किश्त पड़ी है और वह भी काम शुरू करने के लिए रेलवे की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें