फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में सुनवाई अब 28 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर किए गए वाद के मामले में मंगलवार को चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में सुनवाई हुई। दोनों पक्ष से लोग न्यायालय पहुंचे। जामा मस्जिद पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट का एक ऑर्डर दाखिल किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 अगस्त नियत की है।संभल में 19 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्यायालय में मुकदमे पर सुनवाई हुई। मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने सुप्रीम कोर्ट का एक ऑर्डर दाखिल किया। इसमें बताया कि इंडिया में जितने भी मस्जिद, मंदिर, गिरजाघर और गुरुद्वारा हैं, के दावे नहीं होंगे। जो दावे हो चुके हैं उनमें कोई प्रभावी नहीं होगा। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 अगस्त नियत कर दी है।




सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थना पत्र पर भी 28 को होगी सुनवाई

चंदौसी। संभल की शादी जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए गाजियाबाद के सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं हमें भी इस मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। न्यायालय ने वादी व प्रतिवादी पक्ष से आपत्ति मांगी है। इस मामले में भी 28 अगस्त को सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें