फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब सिर्फ दस रुपये में पहुंचे ट्रेन से मुरादाबाद, रेलवे ने की टिकट में कटौती

Fri, 01 Mar 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पैसेंजर ट्रेनों का सफर अब सस्ता हो गया है, लेकिन अभी तक चंदौसी स्टेशन पर अभी वही पुराने किराया वसूल कर टिकट दिए जा रहे हैं। अलीगढ़ व अन्य जगह से आने वाले यात्रियाें की वापस जाते समय टिकट विंडो पर स्टाफ से नोकझोंक हो रही है। चंदौसी स्टेशन पर रेल अधिकारी अभी रेलवे मुख्यालय से लिखित आदेश न मिलने का दावा कर रहे हैं। नया किराया लागू होने पर चंदौसी से मुरादाबाद मात्र दस रुपये में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर के चंदौसी रेलवे स्टेशन से अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद रूट पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना काल के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो पैसेंजर ट्रेनों को अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों में तब्दील कर दिया गया। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनों के किराये में भी इजाफा हो गया था। कम से कम रेलवे का किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया था। जिससे मुरादाबाद का 30, अलीगढ़ का 50 रुपये और बरेली का किराया 40 रुपये हो गया था। कोरोना काल के बाद कई बार लोगों ने ट्रेनों का किराया कम करने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड ने किराया कम कर दिया है। मुरादाबाद रेल मंडल के चंदौसी , बरेली में कम किराया अभी लागू नहीं किया है। जबकि अलीगढ़ स्टेशन व अन्य स्थानों पर लागू कर दिया गया है। जिसके चलते अलीगढ़ से चंदौसी यात्री सिर्फ 25 रुपये में आ रहे हैं। जब उन्हें चंदौसी से अलीगढ़ जाना होता है। तो उन्हें 50 रुपये का रेल टिकट लेना पड़ रहा है। जिसके कारण यात्रियों की टिकट खिड़की पर तैनात स्टाफ से रोजाना नोकझोंक होती रहती है।
वर्जन
किराया कम हुआ है, इसकी जानकारी मिली है। पर अभी तक उच्चाधिकारियों के लिखित आदेश नहीं पहुंचे हैं। लिखित आदेश मिलने पर किराये में की गई कटौती के बाद संशोधित दरों को लागू कर दिया जाएगा। -हरभजन सिंह, स्टेशन अधीक्षक चंदौसी
विज्ञापन

अलीगढ़ से चंदौसी रिश्तेदार के यहां आना था। अलीगढ़ स्टेशन पर सिर्फ 25 रुपये का टिकट मिला। लेकिन जब चंदौसी से अलीगढ़ जाना हुआ। तो 50 रुपये का टिकट खरीदना पड़ रहा है। - सौरभ निगम, रेल यात्री
रेलवे ने सभी पैसेंजर गाड़ियों के टिकट में कटौती कर दी है। लेकिन चंदौसी स्टेशन पर ही बिना कटौती के टिकट दिया जा रहा है। बरेली जाने का टिकट मुझे 40 रुपये में दिया गया। -मुस्तगीन, रेल यात्री
अलीगढ़ से चंदौसी सिर्फ 25 रुपये में टिकट खरीदकर आया। लेकिन जब चंदौसी स्टेशन से अलीगढ जंक्शन जा रहा हूं। तो दोगुने रुपये का टिकट खरीदना पड़ रहा है। - रामवीर शर्मा, रेलयात्री
मैं अपने मित्र के साथ अलीगढ़ जंक्शन से चंदौसी मात्र 50 रुपये में दो टिकट खरीदकर पहुंचा। लेकिन अलीगढ़ के लिए वापसी में 100 रुपये के दो टिकट खरीदकर जाना पड़ रहा है। -राधेश्याम राणा, रेलयात्री
विज्ञापन


संशोधित किराया लागू होने पर चंदौसी से मुख्य स्टेशन का किराया
स्टेशन वर्तमान किराया संशोधन के बाद किराया
मुरादाबाद 30 10
बिलारी 30 10
बरेली 40 20
अलीगढ़ 50 25
बबराला 30 10
नोट: यह जानकारी रेलवे विभाग से ली गई है। संशोधन के बाद न्यूनतम किराया अब रेलवे ने दस रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें