फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब माह के पहले और तीसरे सोमवार को भी बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

Tue, 02 Apr 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड के लिए अब जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं होगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने अब माह के पहले और तृतीय सोमवार को भी शिविर लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.तरन्नुम रजा ने बताया कि पहले सोमवार को संभल स्थित जिला अस्पताल में और तृतीय सोमवार को चंदौसी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन प्रास्तावित है। यहीं पर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने का का काम डॉक्टर करेंगे। सीएमओ ने बताया द्वितीय और चौथे सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में पहले की तरह आयोजित रहेगा। बताया कि शिविर आयोजित कराने के लिए वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.अजफर कमाल और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें