फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के दीपासराय से हटा हॉट स्पॉट का दर्जा

विज्ञापन
संभल के दीपासराय में नॉन हॉट स्पॉट घोषित होते ही ऐसी चहल पहल नजर आई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल के दीपासराय में 13 अप्रैल के बाद से कोई कोरोना का संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इस अवधि को एक महीने से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य सर्वे के दौरान भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया और न कोई बीमार मिला। दुबई से लौटा युवक कोरोना संक्रमित निकला था। युवक ने कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली है। संक्रमित से स्वस्थ हुए युवक को होम क्वारंटीन किया गया उसकी भी अवधि पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अब लोगों को उम्मीद है कि इलाके में कोई संक्रमित मरीज नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी दीपासराय में बने हॉट स्पॉट को नॉन हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। मालूम हो दुबई से लौटा युवक 13 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था। इसके बाद पूरे इलाके को प्रशासन ने हॉट स्पॉट सील कर दिया था। अब हॉट स्पॉट सील अवधि को एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। जो संक्रमित मरीज मिला था वह ठीक हो चुका है।
इसी के चलते नॉन हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के मुताबिक 28 दिनों तक जिस इलाके में संक्रमण का कोई मामला नहीं मिलता है उसको नॉन हॉट स्पॉट घोषित कर दिया जाता है, इसी के चलते नॉन हॉट स्पॉट की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

नॉन हॉट स्पॉट घोषित होते ही लोग चहलकदमी करते नजर आए
संभल। संभल का दीपा सराय इलाका सोमवार को नॉन हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने घरों से निकलकर एक दूसरे का हाल जाना। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से लोग घरों में कैद रहे। लोगों की यही सतर्कता काफी हद तक ठीक रही।
संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया। लोगों ने अब सुरक्षित महसूस किया है। नॉन हॉट स्पॉट घोषित होते ही चेहरों पर खुशी नजर आई। बैरिकेडिंग कुछ जगह से हटा दी गई है और जहां बैरिकेडिंग लगी है वहां पुलिस कर्मी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें