रेलवे की ओर से दौराई-टनकपुर ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह स्पेशल ट्रेन 30 मार्च से सप्ताह में तीन दिन की जगह चार दिन चलेगी। इससे टनकपुर, बरेली, दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इससे पूर्णागिरी जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
चंदौसी रेलवे स्टेशन के सीएमआई अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 15092 टनकपुर- दौराई एक्सप्रेस 30 मार्च से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। जो टनकपुर से चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन रात 9:10 बजे आएगी और यहां से रवाना होकर अगले दिन दोपहर दो बजे करीब दौराई पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15091 दौराई - टनकपुर ट्रेन 31 मार्च से दौराई से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन सुबह 4:30 बजे आएगी और यहां से टनकपुर के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच, स्लीपर कोच, जनरल कोच सहित 16 डिब्बे होंगे।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।