फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेस राहुल गांधी के नौकरों की पार्टी : प्रमोद कृष्णम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि कांग्रेस बड़े नेताओं की पार्टी होती थी लेकिन अब राहुल गांधी के नौकरों की पार्टी होकर रह गई है। वही इस पार्टी को चला रहे हैं और बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम रविवार को ऐंचोड़ा कंबोह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उस पर कोई नहीं रुकना चाहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी का कारण राहुल गांधी हैं। जब तक वह रहेंगे पार्टी का भला नहीं हो सकता। विपक्षी गठबंधन को चोरों की जमात बोलते हुए आचार्य ने कहा कि इसमें कोई भी अच्छा व्यक्ति रहना पसंद नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें