फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब भाकियू टिकैत भी पहलवानों के समर्थन में, भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। भाकियू टिकैत की गांव नारंगपुर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी सरकार के दबाव में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं की गई। बैठक में गिरफ्तारी की मांग उठाई गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के द्वारा 19 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान बिजली, पानी, रहने और खाने को लेकर भी परेशान कर रहे हैं। इसको लेकर भी अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा कोई मदद नहीं की गई है।
विज्ञापन

संभल जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस का निर्माण करा रही संस्था यूपीडा किसानों से बैनामा से अधिक जमीन अधिग्रहण कर रही है। मामले की शिकायत शासन, जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में किसानों से बात कर बड़े आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी। 14 मार्च को चंदौसी तहसील प्रशासन और यूपीडा के द्वारा गांव किरारी में पांच बीघा पक्की गेहूं की फसल बिना बैनामा के ही बर्बाद कर दी गई थी।
इस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जबकि उप जिलाधिकारी रामकेश धामा ने लिखित में चकबंदी सीओ और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था। इस दौरान जयपाल यादव, गायत्री देवी, रामौतार सिंह यादव, राजू यादव, महेश यादव, दिनेश यादव, सत्यवीर यादव, प्रेमपाल सिंह, जयपाल सिंह, किशनपाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें