फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब संभल संवाद एप पर हाजिरी लगाएंगे सभी ग्राम सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में एनआईसी के डीआईओ प्रभात मिश्रा की ओर से एडीओ पंचायत, सचिवों व खंड प्रेरकों को संभल संवाद एप को लेकर प्रशिक्षण दिया।मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान डीआईओ ने बताया कि जिला प्रशासन की मोबाइल फर्स्ट डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में संभल संवाद एक अभिनव पहल है। इसके तहत जिले की सभी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर उपलब्ध होंगी। इस एप के माध्यम से जिलाधिकारी से जनता दर्शन में मिलने के लिए ऑनलाइन पर्ची बुक की जा सकती है। साथ ही इस एप पर भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओ ने बताया कि एप गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल प्ले स्टोर दोनों पर अंग्रेजी व हिंदी भाषा में उपलब्ध है। इससे टेलीफोन डायरेक्टरी व सभी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा इस एप पर जिले भर के सभी सचिवों को लॉगिन कर रोजाना जियो लोकेशन सहित उपस्थिति दर्ज करना होगी। इसकी समीक्षा जिला स्तर से भी की जाएगी।
वहीं, इस एप पर जिले में स्थित सरकारी कार्यालयों, अस्पताल, पुलिस थाना, स्कूल कॉलेज, पर्यटन स्थल, बैंक, एटीएम तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जिओ लोकेशन जानकारी देखी जा सकती है। वहीं, सरकारी कार्यक्रमों समेत रिक्तियाँ, उपलब्धियां, टेंडर, नोटिस, योजनाएं, सेवाएं, प्रमाण पत्र व सरकारी पोर्टल आदि की भी सीधी जानकारी हासिल हो सकती है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारियों में ग्राम सचिव व लेखपाल आदि तैनाती स्थल पर ही निवास करें। सभी ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल जिओ टैगिंग के साथ ऑनलाइन उपस्थिति लगाएंगे। बीडीओ की अनुमति के बिना कोई भी सचिव पंचायत नहीं छोड़ेगा। वहीं, ग्राम पंचायतों में प्रगति खराब होने पर संबंधित कर्मी का नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें