फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लापरवाही पर गुन्नौर और जुनावईके एडीओ पंचायत को नोटिस

Thu, 24 Oct 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में गुन्नौर एडीओ पंचायत की लापरवाही आने पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके लिए नोटिस जारी किया है। बुधवार को डीएम ने अभियान की समीक्षा की। इस दौरान कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाए, झाड़ी का कटान कराया जाए। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम कुल को सक्रिय किया जाए तथा इसमें नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य तथा युवक मंगल दल के सदस्यों को भी जोड़ा जाए। दिवाली स्वच्छ मनाई जाए और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकालें। गुन्नौर एडीओ पंचायत बैठक में अनुपस्थित रहे तो डीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान सीएमओ डाॅ. तरुण पाठक, डाॅ. पंकज विश्नोई, डाॅ विश्वास अग्रवाल, अपर जिला पंचायतीराज अधिकारी सीपी सिंह, संभल पालिका ईओ डाॅ. मणिभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें