फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जांच रिपोर्ट न देने पर बीएसए व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विकास कार्यों में अनियिमतता की जांच कर रिपोर्ट न सौंपने को लेकर सीडीओ गोरखनाथ भटट की ओर से बीएसए व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया है। 18 माह बीतने के बाद भी इन अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
विज्ञापन

सीडीओ के मुताबिक बीते वर्षों में ब्लॉक पंवासा के गांव सौंधन मोहम्मदपुर में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया था। पूरे मामले में बीएसए व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को ग्राम पंचायत में अनियमितता की जांच कर एक माह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। बावजूद 18 माह बीत गए, लेकिन अभी तक दोनों अधिकारियों की ओर से ग्राम पंचायत में अनियमितता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसको लेकर दोनों अधिकारियों को सचेत करते हुए रिमांइडर नोटिस जारी कर सात दिन में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में की गई अनियमितता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें