फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद व मजार हटाने को नोटिस जारी

Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में म​स्जिद के जिम्मेदार लोगों से बातचीत करते तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला चौधरी सराय स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद व मजार को हटाने के आदेश प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों को दिए हैं। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया है। तय समय पर मस्जिद व मजार न हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम के साथ कब्रिस्तान पर पहुंचे। उन्होंने मजार और मस्जिद को अवैध बताते हुए हटाने के लिए जिम्मेदार लोगों को नोटिस दिया। मजार की देखभाल करने वाले मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि दशकों पहले मजार बनी थी। उसके बाद मस्जिद का निर्माण हुआ था। बुजुर्ग बताते हैं कि यह जमीन कब्रिस्तान की है या नहीं, उन्हें इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन दशकों से मजार पर सभी धर्म के लोग आते हैं। अब प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। तहसीलदार ने बताया कि यहां पर प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार बंद करने के निर्देश दिए हैं। बिना अनुमति साप्ताहिक बाजार लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

तालाब की जमीन पर बने मकानों की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम
सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में सरकारी तालाब की पांच बीघा जमीन राजस्व विभाग की टीम ने चिह्नित की है। इस जमीन पर 25 से ज्यादा मकान बने हुए हैं। शिकायत के आधार पर यह टीम पैमाइश करने के लिए पहुंची थी। पैमाइश के बाद लोगों में खलबली मची हुई है। तहसीलदार से इसकी शिकायत की गई थी। इसी क्रम में कानूनगो के नेतृत्व में टीम गठित कर पैमाइश के लिए भेजी गई। लेखपाल चंपत सिंह ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में मकानों की जमीन सरकारी तालाब में दर्ज है। लोगों ने जो मकान बनाए हैं वह अवैध निर्माण हैं। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें