फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिशाच मोचन तीर्थ का लिंटर गिरने में फर्म को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला शहजादी सराय में पिशाच मोचन तीर्थ का निर्माणाधीन लिंटर गिर जाने के मामले में नगर पालिका ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ईओ आदित्य प्रकाश की ओर जारी नोटिस में कहा गया है कि आप के द्वारा वंदन योजना के अंतर्गत पापमोचन और पिशाचमोचन तीर्थ पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 30 जून को अवर अभियंता ने निरीक्षण करके आवश्यक सुरक्षा मानकों और ढलाई के लिए ढूला व शटरिंग को सुरक्षित ढंग से स्थापित करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अनदेखी की गई और लिंटर गिर गया। यह बात अच्छी है कि कोई जनहानि नहीं हुई। यदि होती तो संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी होती। ईओ ने प्रथम और अंतिम चेतावनी दी देते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण कराकर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी मानकों के अनुरूप काम कराया जाए। दोबारा यदि कमी मिली तो फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें