बहजोई। सार्वजनिक स्थल पर स्थित कुएं पर अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत पर डिप्टी कलक्टर व ईओ वंदना मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस बीच निर्माण करने वाले और शिकायतकर्ता के बीच नोकझोंक भी हुई। मामले में कुएं पर अवैध निर्माण को लेकर पालिका की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है।
शुक्रवार को दोपहर मोहल्ला सराफा बाजार पटी गली के निकट हो रहे निर्माण कार्य की जांच पड़ताल को पहुंची ईओ ने लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इस दौरान भीड़ जुट गई। ईओ के सामने ही शिकायत करने वाले के साथ निर्माण करने वाले ने नोकझोंक शुरू कर दी। हालांकि ईओ ने अवैध निर्माण को हटाए जाने के निर्देश दिए। पूरे मामले में पालिका की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है।
बता दें कि कुएं पर अवैध निर्माण कराए जाने के आरोप में मोहल्ला व आसपास के लोगों में राकेश, विनोद, अनुज व अशोक आदि ने नगर पालिका कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था।