मोहल्ला लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की करीब साढ़े छह बीघा भूमि है। शिकायत पर पिछले दिनों तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ मौके पहुंच कर पैमाइश कराई थी। जिसके बाद उस भूमि पर मुस्तफा ए रजा नाम से मस्जिद व 34 मकान अवैध रूप से पाए गए थे। इन लोगों का दावा है कि उन पर अपने-अपने मकान का बैनामा है। यह जगह उन्होंने खरीदी है।
सोमवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया था। सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल समेत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर से पैमाइश करा कर कब्जेदारों को नोटिस दिए। तहसीलदार ने बताया कि पालिका की भूमि पर एक मस्जिद और 34 मकान बने हैं। सभी को नोटिस देकर सात दिन में अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।