फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस नदी पर कब्जा धारकों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन दस को थमाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भैंस नदी को कब्जा मुक्त बनाने की पहल शुरू हो गई है। राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम ने भ्रमण कर कब्जों का निरीक्षण किया और कब्जाधारकों को नोटिस दिए हैं। इस नोटिस में कब्जा हटाने के निर्देश हैं। साथ ही कब्जा तय अवधि में नहीं हटाने पर गिराने की चेतावनी दी है। प्रशासन की इस पैरवी के बाद भैंस नदी के कब्जा मुक्त होने और जलभराव की समस्या से निजात मिलने के लिए उम्मीद लोगों की जाग गई है। शनिवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल ने राजस्व विभाग की टीम के साथ चौधरी सराय के मोहल्ला नाले से हल्लू सराय की ओर जाने वाले मार्ग पर भैंस नदी पर कब्जा करने वाले दस लोगों को कब्जा हटाने के नोटिस दे दिए हैं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी कब्जा धारकों को नोटिस दिए जाएंगे। फिलहाल दस को नोटिस दिए हैं। बरसात से पहले भैंस नदी को कब्जा मुक्त कराना है। जिससे जलभराव से निजात मिल सके। मालूम हो भैंस नदी देहली दरवाजा से होकर हल्लू सराय तक बहती थी। यह नदी वजूद में थी तो जलभराव की समस्या नहीं होती थी। लेकिन इस नदी पर लोगों ने जगह जगह कब्जे कर लिए। कहीं मकान तो कहीं दुकान बना ली गई। इसी के चलते मामूली बरसात के बाद ही जलभराव के हालात बन जाते हैं। भैंस नदी पर हुए अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया। इसी क्रम में एसडीएम दीपेंद्र यादव ने शुक्रवार से इस नदी को कब्जा मुक्त कराने की मुहीम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें