फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर भाजपा का बायकाट करो

Mon, 12 Dec 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
इकबाल महबूब
विज्ञापन
आगामी चुनाव में भाजपा के बायकाट का आह्वान पब्लिक से किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जबरन नसबंदी कराने वाली कांग्रेस को धूल चटाई थी उसी तरह से इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटा दो। इतिहास गवाह है जब-जब जनता को किसी सरकार ने तकलीफ दी जनता ने उसको सत्ता से बेदखल किया है।
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद है कि जनता अबकी बार नोटबंदी करने वाली भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से हटाएगी। 
खाद्य एवं औाषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नवाब इकबाल महमूद रविवार को दोपहर छछैरा गांव में स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पार्टी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नोटबंदी पर जनता के दुखदर्द को साझा किया और सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कामयाबी नहीं मिलेगी। क्योंकि भाजपा ने सदैव धोखा ही दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले 15-15 लाख रुपये बैंक खाते में आने की बात कही गई थी जो अभी तक नहीं आए। उन्होंने कहा कि अब कैशलैस ट्रांजेक्शन और मोबाइल बैंकिंग की बात पीएम के द्वारा कही जा रही है जबकि 80 फीसदी जनता गांव में रहती है। आनलाइन ट्रांजेक्शन तथा मोबाइल बैंकिंग के बारे में कुछ नहीं जानती है।

वही जनता सुबह से शाम तक अपने ही पैसे के लिए बैंकों में फकीर बनकर कतार में लग रही है और धक्के खा रही है। ऐसी जनता भाजपा का आगामी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा ने जो वादे किए थे वे पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें