फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सरायतरीन में नहीं... अब दूसरी जगह लगेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन के मुख्य बाजार में भूमि के विवादित होने के चलते प्रशासन ने बाजार न लगवाने का निर्णय लिया है। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना-अपना दावा करने वाले दोनों पक्षों को सुनने के बाद सोमवार को यह निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को एक सप्ताह में किसी दूसरे स्थान पर दुकानें लगवाने का भरोसा दिया है। साथ ही, किसी भी तरह की मनमानी करने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह में 11 बजे दोनों पक्षों के लोगों को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय बुलाया गया था। इसलिए दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने अधिवक्ताओं के साथ नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। जहां नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी और सीओ कुलदीप कुमार ने संयुक्त रुप से दोनों पक्षों को सुना। शिकायत कर्ता जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने डीएम से शिकायत की थी कि उनके दरवाजे के सामने कुछ लोगों ने अवैध रुप से खोखे बनाकर रखे थे, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है।
जिसके बाद से जांच शुरु हुई। 24 सितंबर को जांच के दौरान यह खोके हटा लिए गए थे। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि खोखे तोड़कर फेंके गए। इस विवाद के बाद ही दोनों पक्षों को प्रशासन ने बुलाया। सोमवार को सुनवाई की और निर्णय लिया कि कोई दुकान विवादित भूमि पर नहीं लगाएगा। यदि कोई मनमानी करेगा तो कार्रवाई होगी। साथ ही, दुकानें लगाने के लिए एक सप्ताह में कोई नया स्थान दिया जाएगा। जिससे किसी को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें