फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में भीड़भाड़ बढ़ा रही प्रशासन की मुश्किलें

विज्ञापन
चंदौसी के घंटाघर पर वाहनों पर भीड़ की शक्ल में इस तरह घूमते लोग। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। बाजारों में घूमने वाले नागरिक की संख्या इजाफा होने से प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दी है। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी बाजार से भीड़ कम होने के नाम नहीं ले रही है। वहीं त्योहार नजदीक होने से भी बाजार में भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को भी नगर के प्रमुख बाजारों में काफी संख्या में लोग दिखाई दिए। जिसमें मुख्य रूप से मुरादाबाद गेट, घास मंडी, ब्रह्म बाजार, संभल गेट, स्टेशन रोड, जारई गेट, सीकरी गेट, सीता रोड में लोगों की अधिक आवाजाही रही।
विज्ञापन

नगर का अधिकांश हिस्सा सील होने के कारण भी इन बाजारों में भीड़ का बढ़ना एक कारण माना जा रहा है। मंगलवार को संभल गेट, फव्वारा चौक, स्टेशन रोड पर वाहनों के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी रही। कोरोना को देखते हुए लोग अपने वाहनों से ही बाजार में घूमना पसंद कर रहे हैं।
इस कारण बाजारों में दुपहिया वाहनों की संख्या अधिक होने से दिन में कई बार जाम लग जाता है। जिसमें लोग फंस जाते हैं। उधर शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ती देख प्रशासन के मांथे पर बल पड़ने शुरू हो गए। प्रशासन का काफी प्रयास रहता है कि बाजारों में भीड़भाड़ न हो। लोग सामान्य तरीके से बाजारों में घूमें। मगर ऐसा न होने से प्रशासन को कोरोना की रोकथाम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें