सायबा की मौत का कारण गर्दन पर हुआ वार ही है। आरोपी ने हत्या से पहले मारपीट नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि गर्दन पर किया गया वार काफी ताकतवर था जिससे गर्दन लगभग अलग हो गई थी। मुख्य आरोपी सायबा का पति जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी ससुर और ननद की तलाश कर रही है।
शुक्रवार की सुबह पांच बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कंमगर निवासी सलमान ने पत्नी सायबा (23) की गला रेतकर हत्या कर दी थी और थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। हयातनगर निवासी सायबा के पिता जरीफ ने बेटी के पति सलमान, ससुर हाकम अली और ननद राबिया के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था जबकि ससुर और ननद की पुलिस तलाश कर रही है। हयातनगर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।