ओबरी/संभल। असमोली क्षेत्र के सैदपुर गंगू विद्युत सब स्टेशन से जुड़े ढकिया गांव के बीस से अधिक घरों में अंधेरा छाया है। ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। उपभोक्ताओं की मांग के बावजूद ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। गांव में अंधेरा छाया है। इस दौरान रोजेदारों को बिजली पानी की किल्लत से जूझना पड रहा है।असमोली क्षेत्र के सैदपुर गंगू गांव स्थित विद्युत सब स्टेशन से जुडे ढकिया गांव का ट्रांसफार्मर बीस दिन से फुंका पडा है।
रमजान माह के दौरान रोजेदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने रविवार को जेई से मिलकर आक्रोश व्यक्त किया है। एसडीओ देहात को एक पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर को दो दिन में बदलेने की मांग की है। पत्र में उपोक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
एसडीओ देहात मलखान सिंह ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मरों की देखरेख की जिम्मेदारी अभी विद्युतीकरण करने वाली कंपनी के हाथों में है। लॉकडाउन के चलते कंपनी के लोग देखरेख नहीं कर पा रहे हैं जिससे दिक्कत आ रही है। ढकिया गांव का ट्रांसफार्मर जल्दी बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है।