फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 250 से अधिक घरों को नहीं मिल रही बिजली, पानी को भी तरसे

विज्ञापन
no electric connection in 250 home in sambhal
विज्ञापन
संभल। ट्रांसफार्मर की क्वाइल और तेल चोरी होने से संभल के सैफ खां सराय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और ट्रांसफार्मर से जुड़े 250 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न मिलने से लोग दिन भर पानी के लिए तरस गए। तमाम लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके। बिजली विभाग के अभियंताओं ने मौके का निरीक्षण किया लेकिन देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया था।
विज्ञापन

अभियंताओं ने बताया कि पहले चोरी की रिपोर्ट दर्ज होगी फिर ट्रांसफार्मर आएगा। तब तक तो लोगों को अंधेरा ही झेलना पड़ेगा। सैफ खां सराय में चोरों ने रविवार की रात में करीब एक बजे ट्रांसफार्मर के जंफर काटे और इसके बाद ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिरा लिया। ट्रांसफार्मर का तेल निकाल लिया और क्वाइल चोरी कर ले गए। इससे बिजली विभाग को ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
ट्रांसफार्मर से हुई चोरी के कारण 250 से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। इससे सामान्य कामकाज प्रभावित हो गया है। कई परिवार बूंद बूंद पानी के लिए तरस गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिनके घर सबमर्सिबल पंप से ही पानी आता है।
विज्ञापन

उन्हें बिजली न होने की वजह से पानी नसीब न हो सका। उप खंड अधिकारी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर दे दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति मिलते ही मांग पत्र भेजा जाएगा। नया ट्रांसफार्मर मुरादाबाद से आवंटित होगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। इसमें एक दिन लग सकता है लेकिन बिजली विभाग का प्रयास है कि जल्दी से जल्दी आपूर्ति बहाल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें