फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के लोधीसराय में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं दर्जनों परिवार

विज्ञापन
संभल के देहली दरवाजा में टंकी से आ रहा गंदा पानी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला लोधी सराय के दर्जनों लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका कर्मचारियों से की गई लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। इससे लोगों में रोष है। शनिवार को मोहल्ला लोधी सराय निवासी सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि लोधी सराय वार्ड संख्या 2 में दर्जनों परिवार रहते हैं। काफी समय से नगर पालिका की ओर से आपूर्ति किए जाने वाला पानी गंदा आ रहा है।
विज्ञापन

जिसमें बदबू आ रही है और लोग पीने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत की है लेकिन समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने कहा है। लॉक डाउन से पहले लोग एक दूसरे के घर से पानी लाकर काम चला लेते थे लेकिन अब लॉक डाउन के चलते एक दूसरे के घर जाना नहीं हो रहा।
नगर पालिका की ओर से सुबह और शाम में पानी की आपूर्ति की जाती है वह पानी भी गंदा आ रहा है। अब मुश्किल यह खड़ी हो गई है कि लोग पीने के लिए स्वच्छ पानी कहां से लाएं। वहीं दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि गंदा पानी पहुंचने की समस्या है तो कर्मचारियों को भेज कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें